Trending
विश्वकप शतरंज : हार के साथ गुकेश व गुजराती बाहर, टाईब्रेकर तक चला प्रज्ञाननंदा और एरिगैसी का मैच
नार्वे के मैग्नस कार्लसन और अजरबैजान के निजात अबासोव से हारने के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और विदित संतोष गुजराती फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
टाईब्रेकर गुरुवार को होगा, जिससे अंतिम चार में पहुंचने वाले खिलाड़ी का फैसला होगा। आर प्रज्ञाननंदा ने दो बाजियों की क्लासिकल सीरीज में पहली बाजी हारने के बाद बेहतरीन वापसी की।

उन्होंने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को दूसरी बाजी में मात देकर मैच को टाईब्रेकर तक खिंचा। इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ी अगले वर्ष होने वाली कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे।