घुटने की चोट के चलते वनडे कप के बाकी बचे मैचों से पृथ्वी शॉ बाहर
लंदन : इंग्लैंड में चल रहे वनडे कप के बाकी बचे मैचों से भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ घुटने की चोट की वजह से बाहर हो गए है। शॉ ने 153 गेंदों में 244 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे नॉर्थम्पटनशायर को पिछले हफ्ते समरसेट पर 87 रन से जीत हासिल करने में मदद मिली।
इसके बाद उन्होंने डरहम के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा। वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय सलामी बल्लेबाज की अनदेखी की थी।
पृथ्वी शॉ ने आखिरी बार भारत के लिए तब खेला था जब मेन इन ब्लू ने जुलाई 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था। यह दुर्भाग्य की बात है कि वह इस टूर्नामेंट के शेष भाग के लिए हमारे साथ नहीं रहेंगे।

वह एक अत्यंत विनम्र युवक है, वह बहुत सम्मानित है और नॉर्थम्पटनशायर का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के लिए बहुत आभारी है।
उन्होंने कहा, “मैदान पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ हमारे ड्रेसिंग रूम में उनका बड़ा प्रभाव था। हम उनके अच्छे होने की कामना करते है और उम्मीद करते है कि हम उन्हें जल्द ही फिर से रन बनाते हुए देखेंगे।