Trending

डूरंड कप : तीन मैचों में नौ अंक, चेन्नईयिन एफसी क्वार्टरफाइनल में

गुवाहाटी : डूरंड कप फुटबॉल के ग्रुप ई मैच में चेन्नईयिन एफसी ने दिल्ली एफसी को 2-1 से मात देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

राफेल क्रिवेलारो और विंसी बैरेटो ने चेन्नई की टीम के लिए गोल किए, दिल्ली एफसी के लिए पेप अलासेन गैसामे ने एक गोल किया। चेन्नईयिन एफसी ने तीन मैचों में नौ अंक के साथ क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली।

दिल्ली एफसी ने इतने ही मैच में दो अंक हासिल किये। टीम ने हैदराबाद एफसी और त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ ड्रॉ मैच खेला था।