Trending

लगातार दूसरी बार अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की विजेता बनी अंतिम पंघाल


हिसार (हरियाणा) की अंतिम पंघाल ने लगातार दूसरी बार अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप विजेता बनने वाली देश की पहलवान बेटी बनीं, रोहतक की सविता ने 62 भार वर्ग में स्वर्ण जीता।

अंतिम लगातार तीन बाउट जीतकर फाइनल में पहुंची थीं। उन्होंने स्वर्ण पदक के सफर में केवल दो अंक गंवाएं। अंतिम वही पहलवान है जिन्होंने विनेश फोगाट को एशियाड में सीधे प्रवेश दिए जाने का विरोध करते हुए धरना दिया था।

बाद में विनेश ने घुटने के आपरेशन की वजह से एशियाड से नाम वापस ले लिया। अंतिम विनेश को एशियाड टीम में सीधे चुने जाने पर कोर्ट भी गई थीं। उन्होंने अप्रैल माह में एशियाई चैंपियनशिप में इसी भार में रजत भी जीता।

सविता ने पाओला के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले ही दौर में 9-0 की बढ़त ले ली। दूसरे दौर के आगाज में ही एक अंक हासिल कर रेफरी ने बाउट रोककर सविता को विजेता घोषित कर दिया।

अंतिम कुंडू 65 भार वर्ग में दुर्भाग्यशाली रहीं और फाइनल में नहीं जीत सकी। उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। रीना (57), आरजू (68) और हर्षिता (72) ने कांस्य पदक जीते।

कुश्ती के इतिहास में पहली बार बेटियों ने अंडर-20 विश्व टीम चैंपियनशिप भी अपने नाम की। अंतिम ने 53 भार वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की मारिया येफरेमोवा को 4-0 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वह बीते साल पहली बार अंडर-20 विश्व विजेता बनी थीं। सविता ने वेनेजुएला की पाओला मेंटोरो चिरिनोस को तकनीकि दक्षता के आधार पर हराया।

अंतिम कुंडू का फाइनल में स्थानीय पहलवान एनिको एलेकेस से मैच था, जिसमें उन्हें 2-9 से हार मिली। रीना ने कांस्य पदक की लड़ाई में कजाखस्तान की शुगायला ओमिरबेक को 9-4 से हराया। आरजू और हर्षिता ने कांस्य पदक जीतकर भारत को महिलाओं की टीम चैंपियनशिप दिलाई।