Trending

इस वजह से पीसीबी के नए कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के लिए बाबर की टीम तैयार नहीं


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बाबर आजम की टीम के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे है। पीसीबी ने हाल ही में प्लेयर्स की सैलरी को बढ़ाने का फैसला किया था।

प्लेयर्स के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र ने बोला कि, विवाद प्लेयर्स की बड़ी हिस्सेदारी और बोर्ड द्वारा नियंत्रित उनके डिजिटल अधिकारों की बिक्री की मांग को लेकर है।

प्लेयर्स का मानना यह है कि अन्य क्रिकेट बोर्ड या तो प्लेयर्स के डिजिटल अधिकार / एनएफटी (नॉन-फंजिबल टोकन) की बिक्री में शामिल नहीं है या इसे लेकर उनके बीच उचित समझौता है।

सिंगापुर स्थित दो भारतीयों की अध्यक्षता वाली रारियो या ड्रीम स्पोर्ट्स जैसी कंपनियां तस्वीर, वीडियो और साउंड बाइट्स सहित प्लेयर्स के खेल एनएफटी की बिक्री के लिए अच्छा पैसा दे रही है। खिलाड़ी चाहते थे कि बोर्ड उन्हें बातचीत करने के लिए स्वतंत्र अधिकार दे या कमाई का बड़ा हिस्सा दे।

बाबर और उनके साथी नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, प्लेयर्स के लाइसेंस प्राप्त डिजिटल अधिकारों की बिक्री पर मतभेद के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पीसीबी के साथ दीर्घकालिक केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं है।

प्लेयर्स के केंद्रीय अनुबंध का आखिरी सेट 30 जून को खत्म हो गया, पीसीबी अब तक उन्हें नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए मना नहीं सका है।

पीसीबी प्लेयर्स की फोटोज, वीडियो और साउंड बाइट्स के डिजिटल/ऑनलाइन अधिकार देने के लिए आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद से राजस्व प्राप्त होता है।

बताया जा रहा है कि पीसीबी को पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेयर्स के डिजिटल अधिकारों की बिक्री से भी कमाई हो रही है। सूत्र ने बोला, “पीसीबी प्लेयर्स को उनके डिजिटल अधिकारों की बिक्री से हिस्सा देता है लेकिन प्लेयर्स को लगता है कि यह पर्याप्त नहीं है।

स्पोर्ट्स एनएफटी की बिक्री क्रिप्टो मुद्रा बाजार में कमाई का एक प्रमुख स्रोत बन गई है, जिसमें रारियो ने हाल ही में लगभग 120 मिलियन डॉलर (करीब 997 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।

सूत्र ने बोला कि पीसीबी ने उन प्लेयर्स के लिए तीन साल के केंद्रीय अनुबंध का प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह अब तक तैयार नहीं हुए है। वर्तमान में पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी श्रीलंका में है और वरिष्ठ प्लेयर्स के साथ बातचीत कर रहे है।

हाल ही में पीसीबी ने प्लेयर्स की सैलरी को बढ़ाने का फैसला किया था। क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान व शाहीन शाह अफरीदी समेत सभी फॉर्मेट के प्लेयर्स को मासिक रिटेनरशिप शुल्क के रूप में 4.5 मिलियन पीकेआर (लगभग 13.22 लाख रुपये) की पेशकश की गई है।

जहां तक पिछले केंद्रीय अनुबंधों का सवाल है, टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स को प्रति माह 1.1 मिलियन पीकेआर (लगभग 3.2 लाख रुपये) मिलते थे। सीमित ओवरों वाले प्लेयर्स को 0.95 मिलियन पीकेआर (लगभग 2.8 लाख रुपये) मिलते थे।