लखनऊ इस वजह से कर सकता है उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग की मेजबानी !
लखनऊ। आज से कुछ वर्ष पहले यूपी क्रिकेट का पूरा ध्यान कानपुर के ग्रीन पार्क पर रहता था, जब से लखनऊ में इकाना स्टेडियम बना है तब से यहां पर क्रिकेट का एक नया रूप नजर आ रहा है।
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट की माने तो कानपुर में इस लीग की मेजबानी में यूपीसीए को 8.25 करोड़ रुपये देना पड़ेगा जिसके चलते यूपीसीए इस लीग को कही और कराने के बारे में सोच रहा है।
कई इंटरनेशनल मैच की मेजबानी इकाना में हो चुकी है, इसी वर्ष आईपीएल के सात मैच यहां पर आयोजित हुए थे। अब यहां पर विश्व कप के पांच मैच होंगे।

इसकी तैयारी चालू है। विश्व कप से पहले इकाना स्टेडियम पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग की मेजबानी हो सकती है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि कानपुर के ग्रीन पार्क की फ्लड लाइट के साथ-साथ पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं है।
यूपी क्रिकेट लीग के 33 मैच प्रस्तावित है, ऐसे में यूपीसीए को कुल 10 करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपए शुल्क देना है। अब तक इसके बारे में यूपीसीए की ओर से कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, कानपुर को लेकर हो रही परेशानी की वजह से यूपीसीए नई जगह की तलाश में लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि यूपीसीए इस लीग को लखनऊ में कराने के लिए कोई ठोस कदम उठा सकता है ये देखना होगा कि विश्व कप के लिए तैयार इकाना की पिच पर कैसे इसकी मेजबानी हो सकती है।
इकाना के पास मैदान होने से उसके पास विकल्प अच्छे है। वैसे भी कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को मेजबानी मिलने में काफी मुश्किल आ रही है।