Trending

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : फाइनल में जगह नहीं बना सके साब्ले और शैली सिंह


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेस के फाइनल में भारतीय एथलीट अविनाश साब्ले जगह नहीं बना सके। साब्ले से इस चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, उन्होंने निराश किया।

20 किमी पैदल चाल में विकास सिंह एक घंटे 21 मिनट 58 सेकेंड से 28वें, परमजीत सिंह (1:24:02) 35वें और आकाशदीप सिंह (1:31:12) 47वें स्थान पर रहे।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आकाशदीप का प्रदर्शन (राष्ट्रीय रिकार्ड 1:19:55) निराश करने वाला रहा क्योंकि वह रेस ख्त्म करने वाले अंतिम एथलीट रहे। दो एथलीट रेस खत्म नहीं कर सके और एक डिस्क्वालीफाई हो गया।

वह हीट (पहली) रेस में आठ मिनट 22.24 सेकेंड के समय से सातवें स्थान पर रहे। 28 वर्षीय साब्ले विश्व चैंपियनशिप के लिए कई महीनों से विदेश में तैयारी कर रहे थे और इस कारण उन्हें घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने से छूट मिली थी।

भारतीय पुरुष एथलीटों ने 20 किमी पैदल चाल खराब प्रदर्शन किया, उत्तर प्रदेश के झांसी की शैली सिंह ने लंबी कूद में निराशाजनक प्रदर्शन किया।

वह महिलाओं के लंबी कूद की फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। वह प्रारंभिक दौर में 6.40 मीटर की कूद लगा पाईं और यह फाइनल में पहुंचने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं था।