Trending

विश्व कप शतरंज : प्रज्ञाननंदा ने स्टार फैबियानो कारूआना के खिलाफ खेला ड्रा

फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने पहले गेम में अमेरिका के अनुभवी खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को ड्रॉ पर रोका दिया।

प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए कड़े मैच में 78 चाल के बाद अमेरिका के खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोका। इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में रहने वाले खिलाड़ी कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे।

भारतीय खिलाड़ी को रविवार को सफेद मोहरों से खेलने का फायदा मिलेगा। प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक तरह से कैंडिडेट टूर्नामेंट में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।

भारत की ओर से पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ही कैंडिडेट टूर्नामेंट में खेले है। प्रज्ञाननंदा ने गुरुवार 17 अगस्त को हमवतन अर्जुन एरिगैसी को सडन डेथ टाईब्रेकर में 5-4 से मात देकर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

वह सेमीफाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारूआना से भिड़ेंगे और उनके पास अगले साल होने वाले कैंडिडेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने का अवसर होगा।

भारत की ओर से अब तक पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ही कैंडिडेट टूर्नामेंट में खेले है। इन दोनों भारतीय प्लेयर्स ने बुधवार को क्लासिकल सीरीज में एक-एक बाजी जीती थी जिसके बाद मैच टाईब्रेकर तक चला गया था।