Trending

दूसरे टी20 में भारत की 33 रन से जीत, सीरीज में 2-0 की बढ़त

भारत और आयरलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने आयरलैंड को 33 रनों से हारते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मैच 23 अगस्त को होगा।

दूसरे टी20 में भारत को यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की पार्टनरशिप हुई। यशस्वी ने 11 गेंद में 18 रन बनाए। तिलक वर्मा फिर सस्ते में आउट हो गए। वह एक रन ही बना सके।

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय पार्टनरशिप की। संजू सैमसन ताबड़तोड़ 26 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज ने 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

अर्द्धशतक जड़ने के बाद वह 58 रन आउट हो गए। शिवम और रिंकू रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे बाद के ओवरों में दोनों ने जमकर धुनाई की।

रिंकू सिंह 21 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम 16 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले मैच में आयरलैंड को सात विकेट पर 139 रन ही बनाने दिए। भारतीय पारी में बारिश की वजह से उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को खेलने का अवसर नहीं मिला।

टीम इंडिया ने जब 6.5 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बनाए थे कभी बारिश आ गई जिसके कारण आगे का खेल नहीं हो पाया। भारत ने यह मैच डकवर्थ लुईस पद्धति से दो रन से जीता।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक से 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जवाब में एंड्रयू बालबर्नी की शानदार फिफ्टी के बावजूद आयरलैंड निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के 19 रन पर दो विकेट गिर गए। कप्तान पॉल स्टर्लिंग बिना रन आउट हो गए।

इसी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने लार्कन टकर को चलता किया। हैरी टेक्टर 7 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

कैंपर और एंड्रयू बालबर्नी के बीच पार्टनरशिप हुई। कैंपर 17 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए। डॉकरेल 13 रन पर आउट हो गए। एंड्रयू बालबर्नी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 51 गेंद में 72 रन बनाए।