Trending

एशिया कप : भारतीय टीम ने इन तीन प्लेयर्स पर चला बड़ा दांव


नई दिल्ली: एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा है, उप कप्तान हार्दिक पंड्या है।

एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने तीन प्लेयर्स पर बहुत बड़ा जुआ खेला है। या तो यह तीन खिलाड़ी एशिया कप में कोहराम मचा देंगे या पूरी तरह से फ्लॉप हो जाएंगे।

केएल राहुल

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2023 से चोटिल चल रहे है। हालांकि वह अपनी पुरानी इंजरी से रिकवर हो गए है। इसके चलते उन्हें एशिया कप में चुना गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि उन्हें अब निगल इंजरी हो गई है और वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा कि राहुल टूर्नामेंट के बीच तक फिट हो सकते है। उनके बैकअप के तौर पर संजू सैमसन को भी चुना गया है।

तिलक वर्मा

भारतीय टीम के युवा धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा पर चयन समिति ने सबसे बड़ा जुआ खेला है। तिलक ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 50 की ऊपर की औसत से 173 रन बनाए थे।

उनके इस प्रदर्शन के चलते ही एशिया कप में चुना गया है। तिलक वर्मा का अब भी वनडे क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है। बिना किसी अनुभव के साथ ही उन्हें टीम में चुन लिया गया है। हालांकि उनके खेल को देखकर उम्मीद की जा रही है कि वह वनडे में भी अच्छा करेंगे।

श्रेयस अय्यर

अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी केएल राहुल की तरह इंजर्ड चल रहे थे। वह अपनी कमर में हुई इंजरी के चलते आईपीएल 2023 भी नहीं खेल पाए। उन्होंने सर्जरी भी करवाई। सर्जरी के बाद एनसीए में अय्यर ने रिहैब किया। उन्होंने प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी और फील्डिंग भी की।

वह अब पूरी तरह से फिट है। अय्यर इंजरी के बाद सीधा एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उतरेंगे। उनको इस मेगा इवेंट से पहले बिल्कुल भी गैम टाइम नहीं मिला।

जैसे जसप्रीत बुमराह इस वक्त आयरलैंड में एशिया कप के लिए लय में आ रहे है। अय्यर के साथ ऐसा नहीं होगा। नेट्स में बल्लेबाजी करना और मैच में बल्लेबाजी करने में जमीन आसमान का फर्क है। ऐसे में अय्यर को बिना कोई मैच खिलाए सीधा एशिया कप के लिए चुन लेना बहुत बड़ा रिस्क साबित हो सकता है।