यूएस ओपन : अस्थाई डोपिंग निलंबन की वजह से टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप बाहर
रोमान की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को अस्थाई डोपिंग निलंबन की वजह से अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।
फ्लशिंग मीडोज पर 28 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन के महिला एकल ड्रॉ मे हालेप की जगह टेलर टाउनसेंड को जगह मिली है। अस्थाई निलंबन के दौरान कोई भी खिलाड़ी किसी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में नहीं खेल सकता है।
इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के अनुसार हालेप को पिछले वर्ष के अमेरिकी ओपन में प्रतिबंधित पदार्थ रॉक्सडस्टैट के सेवन के लिए पॉजिटिव पाया गया था।

अमेरिकी टेनिस संघ ने ऐलान किया कि, दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी हालेप का नाम टूर्नामेंट के ड्रॉ डाले जाने पर स्वत: ही हटा दिया गया।
हालेप पर उनके ‘एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट’ में अनियमितताओं की वजह से मई में दूसरे डोपिंग अपराध का आरोप लगाया गया था।
हालेप के यूएस ओपन से बाहर किए जाने पर उनके फैन्स के रिएक्शन आ रहे है। एक फैन ने लिखा, “ये बिल्कुल हास्यास्पद है। कोई तो होना चाहिए जो मदद कर सके? मेरा मतलब ईमानदारी से है। प्लेयर्स काउंसिल शायद इसमें कदम उठा सकती है? मैंने अपने जीवन में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा है। उसकी मदद करो!