लुइस रुबियल्स के इस व्यवहार ने खड़ा कर दिया नया विवाद
मैड्रिड। महिला विश्व कप के पुरस्कार समारोह के दौरान एक खिलाड़ी के होंठ चूम कर स्पेनिश फुटबॉल महासंघ प्रमुख ने नया विवाद खड़ा कर दिया तथा इसे लैंगिक भेदभाव से जूझ रहे खेल में अनुचित व्यवहार माना जा रहा है।
स्पेन के कार्यवाहक खेल मंत्री मिकेल इकेता ने सरकारी प्रसारक आरएनई से बोला,’ किसी खिलाड़ी को बधाई देने के लिए उसके होठों को चूमना अस्वीकार्य है। प्लेयर्स की विश्व संस्था ने इस चुंबन को ‘बेहद निराशाजनक और निंदनीय’ करार दिया।

स्पेन की इंग्लैंड पर फाइनल में 1-0 से जीत के एक दिन बाद सोमवार को स्पेन की सरकार और प्लेयर्स की विश्व यूनियन ने लुइस रुबियल्स के व्यवहार की कड़ी निंदा की।
स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने बाद में एक वीडियो जारी किया जिसमें रुबियल्स माफी मांग रहे है। रुबियल्स ने ट्रॉफी और पदक वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ी जेनी हर्मोसो के होंठों को चूमा था। इस घटना से जश्न थोड़ा फीका पड़ गया था।