Trending

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय टीम ने ऐसे जाहिर की अपनी खुशी

भारत ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की, भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग कराने में सफलता हासिल की।

भारत दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासी काफी खुश है।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद रोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मट एक्स (ट्विटर) पर बोला कि, भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। यह बेहद शानदार उपलब्धि है।

हम सभी के लिए यह गर्व का पल है। इसरो को उसकी सभी कोशिशों के लिए बहुत-बहुत बधाई। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लिखा, ”एक ऐतिहासिक उपलब्धि और हमारे देश के लिए गर्व का क्षण। इसरो और उन सभी को बधाई, जिन्होंने इस मिशन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई!

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ”विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा। इसरो भारत के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है। मेहनती महिलायें और पुरुष, एक साथ मिलकर चुनौतियों से निपट रहे है और हमारे तिरंगे को ऊंचा कर रहे है।

उन्होंने लिखा, ”भारत को चंद्रयान-2 टीम को बधाई देनी चाहिए और जश्न मनाना चाहिए। प्रत्येक ‘हार्ड लैंडिंग’ में ऐसे सबक होते है जो हमें सॉफ्ट लैंडिंग के करीब ले जाते है – चंद्रमा पर और जीवन में भी।

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लिखा, ”इतिहास बन गया। इसरो को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई। जय हिंद। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ”जब हम सूर्यास्त की तरफ बढ़ रहे थे, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हम उतर गये। कितना गौरवशाली अवसर है। इससे साबित होता है, हर नाकामी के बाद मजबूत वापसी होती है।

बताते चले कि चंद्रयान-3 ने भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंडिंग की। यह सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल में रूस का ‘लूना 25’ चांद पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए बोला कि, ”हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हसिल कर ली है। भारत चांद पर है।