Trending

द हंड्रेड : दो बार बाउंड्री लाइन पार कर हैरी ब्रूक ने लपका शानदार कैच

वर्ल्ड कप टीम में नहीं शामिल करने का गुस्सा हैरी ब्रूक इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट में निकल रहे है। इस टूर्नामेंट में नॉर्दन सुपरचार्जर्स का हिस्सा है।

वेल्श फायर के खिलाफ अपने आखिरी मैच में नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रूक के शतक से 159 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टो और स्टीफ़न एस्किनाज़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े थे।

बेयरस्टो 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उन्होंने ब्रायडन कारसे की गेंद पर मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेला। इस सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, अपने आखिरी मैच में जरूर ब्रूक ने इस मैच को यादगार बना दिया।

दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पहले टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ते हुए 105 रनों की नाबाद पारी खेली। फील्डिंग में उन्होंने ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर दिखाया जिसे देखने के बाद पूरी दुनिया हैरान है।

ब्रूक ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार बाउंड्री लाइन पार कर एक शानदार कैच लपका। वहां तैनात हैरी ब्रूक ने हवा में छलांग लगाकर पहले कैच को पकड़ने की कोशिश की।

जब वह बाउंड्री लाइन के अंदर अपना संतुलन नहीं बना पाए तो वह गेंद को उछालकर बाउंड्री के पार चले गए और वापस अंदर आकर उन्होंने फिर गेंद को पकड़ा।

दूसरी बार ब्रूक का संतुलन ठीक नहीं था जिस वजह से उन्होंने एक बार फिर गेंद को हवा में उछाला और बाउंड्री लाइन पार की। इस बार कैच एडम होज ने पूरा किया। ब्रूक के इस प्रयास की सराहना हर कोई कर रहा है।

मैच की बात करें तो हैरी ब्रूक के शतक से नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। वेल्श फायर टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंदों में मैच को खत्म कर दिया।

स्टीफन एस्किनजीब ने 28 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जॉनी बेयरेस्टो 39 गेंदों में 44 रन बनाने में सफल हुए। 22 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी जो क्लार्क ने खेली और टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। यहां जीत भले ही वेल्श की हुई हो, मगर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड हैरी ब्रूक को ही मिला।