Trending

फालगुनी के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड डूरंड कप के सेमीफाइनल में


गुवाहाटी : डूरंड कप के क्वार्टरफाइनल में कोनसम फालगुनी सिंह के गोल से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने भारतीय सेना एफटी को 1-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम पर खेले गए मैच में फालगुनी ने 51वें मिनट में विजेता टीम का गोल किया। भारतीय सेना एक बार भी गेंद को गोलपोस्ट में न पहुंचाने की वजह से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।