Trending

उत्तर प्रदेश के पदम वर्द्धन ने जीती विजेता ट्राफी, हरियाणा के सुमित गोयल को दूसरा स्थान




लखनऊ। उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट 2023 में उत्तर प्रदेश के पदम वर्द्धन ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया।

पदम वर्द्धन ने ग्रैंड फिनाले में हरियाणा के सुमित गोयल को एक रोमांचक मैच में बड़े अंतर से हराते हुए विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली।

उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष सिन्हा को तीसरा व दिल्ली के ध्रुव शारदा को चौथा स्थान

लखनऊ के लुलु मॉल में स्थित फंचूरा बोलिंग ऐली में संपन्न टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन राउंड के राउंड रॉबिन फार्मेट के ग्रैंड फिनाले में पदम वर्द्धन ने असाधारण कौशल और संयम का प्रदर्शन करते हुए 402 पिनफॉल स्कोर किया। वहीं 75 अंक से पिछड़े हरियाणा के सुमित गोयल 327 के पिनफॉल स्कोर के साथ उपविजेता रहे।

वहीं लचीलापन और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष सिन्हा 357 पिन फॉल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य रैंकिंग टेनपिन बॉलिंग टूर्नामेंट 2023

दूसरी ओर खिताब के प्रबल दावेदार रहे दिल्ली के ध्रुव शारदा को 336 पिनफॉल के स्कोर के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। ध्रुव ने शीर्ष पर रहते हुए नाकआउट में प्रवेश किया था। उन्होंने उम्दा खेल दिखाया लेकिन कड़ी चुनौती के बावजूद पिछड़ गए।