Trending

यहाँ देखें यूपी टी-20 लीग का शेड्यूल, कानपूर के ग्रीन पार्क में होगा टूर्नामेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेले जाने वाली यूपी टी20 लीग की तैयारी पूरी हो गई है। इस लीग के लिए यूपीसीए ने काफी मेहनत की है और तभी पूरा कार्यक्रम तैयार हो सका है।

वर्ल्ड कप से पहले आयोजित होने वाली यूपी टी20 लीग का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। कानपुर के ग्रीन पार्क में ये टूर्नामेंट होगा और इसमें कुल 33 मैच होंगे।

इस लीग के ओपनिंग मैच में कानपुर सुपर स्टार्स और नोएडा सुपरकिंग्स आमने-सामने होंगे। विश्व कप होने से पहले उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग के पहले सत्र का आगाज 30 अगस्त से होगा।

इसके पहले सीजन में छह टीमों की घोषणा हो चुकी है। टीम में यूपी के कई दिग्गज खेलते हुए दिखाई देने वाले है। 21 अप्रैल को यूपीसीए ने प्लेयर्स के नामों की घोषणा कर दी थी। यूपीसीए टीम सहायता स्टाफ की घोषणा हो गई है।

यूपीसीए मीडिया प्रभारी तालिब ने जानकारी दी कि, यूपीसीए टीम सहायता स्टाफ में यूपी के कई धुरंधर शामिल है। लीग के मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच रेफरी सुनील चतुर्वेदी, रोहित प्रकाश और परविंदर को यूपीसीए ने नियुक्त किया है।

बताते चले कि लखनऊ टीम के डायरेक्टर के तौर पर अमरीश गौतम को जिम्मा मिला है, बल्लेबाजी कोच के तौर पर रिजवान शमशाद को जिम्मेदारी दी गई है।

अनुभवी ज्ञानेंद्र पांडे बतौर गेंदबाजी के तौर पर लखनऊ की टीम को निखारेंगे। इसके अलावा एसपीएस चौहान फील्डिंग कोच व मृत्युंजय त्रिपाठी मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी निभायेंगे।

यूपी T-20 लीग शेड्यूल


30 अगस्त : कानपुर बनाम नोएडा 7.30 बजे
31 अगस्त : गोरखपुर बनाम लखनऊ 3.30 बजे
31 अगस्त : काशी बनाम मेरठ 7.30 बजे
1 सितंबर: गोरखपुर बनाम नोएडा 7.30 बजे
2 सितंबर : लखनऊ बनाम नोएडा 3.30 बजे
2 सितंबर : कानपुर बनाम काशी 7.30 बजे
3 सितंबर : मेरठ बनाम गोरखपुर 3.30 बजे
3 सितंबर : कानपुर बनाम लखनऊ 7.30 बजे
4 सितंबर : कानपुर बनाम गोरखपुर 3.30 बजे
4 सितंबर : काशी बनाम लखनऊ 7.30 बजे
5 सितंबर : नोएडा बनाम मेरठ 3.30 बजे
5 सितंबर : काशी बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
6 सितंबर : नोएडा बनाम काशी 3.30 बजे
6 सितंबर : लखनऊ बनाम मेरठ 7.30 बजे
7 सितंबर : नोएडा बनाम कानपुर 3.30 बजे
7 सितंबर : लखनऊ बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
8 सितंबर : मेरठ बनाम कानपुर 3.30 बजे
8 सितंबर : नोएडा बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
9 सितंबर : मेरठ बनाम काशी 3.30 बजे
9 सितंबर : लखनऊ बनाम कानपुर 7.30 बजे
10 सितंबर: नोएडा बनाम लखनऊ 3.30 बजे
10 सितंबर : मेरठ बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
11 सितंबर : कानपुर बनाम काशी 3.30 बजे
11 सितंबर : मेरठ बनाम नोएडा 7.30 बजे
12 सितंबर : लखनऊ बनाम काशी 3.30 बजे
12 सितंबर : कानपुर बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
13 सितंबर : गोरखपुर बनाम काशी 3.30 बजे
13 सितंबर : मेरठ बनाम लखनऊ 7.30 बजे
14 सितंबर : काशी बनाम नोएडा 7.30 बजे
15 सितंबर : सेमीफाइनल 3.30 बजे
15 सितंबर : सेमीफाइनल 7.30 बजे
16 सितंबर : फाइनल 7.30 बजे