द हंड्रेड : स्मृति मंधाना की टीम सदर्न ब्रेव ने जीता खिताब
लंदन: सदर्न ब्रेव ने महिला द हंड्रेड के फाइनल में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को 34 रन से मात देकर खिताब जीता। इस फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने थी।
इस मैच में सदर्न ब्रेव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंद में 6 विकेट पर 139 रन बनाया था। सदर्न के लिए सबसे अधिक डेनियल व्याट ने 38 गेंद में 59 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
डेनिएल व्याट के साथ ओपनिंग करने उतरी स्मृति मंधाना 4 रन ही बना सकी। भारतीय स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना सदर्न ब्रेव की तरफ से मैदान पर उतरी थीं, जेमिमा रोड्रिगेज नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की हिस्सा थी जिनकी टीम को हार मिली। फाइनल में दोनों ही प्लेयर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

सदर्न के लिए बल्लेबाजी में फ्रेया कैंप ने 31 रनों की पारी खेली। जॉर्जिया एडम्स ने 27 रन की पारी खेली। सदर्न की एक भी बैटर दहाई के आंकड़े को पार नहीं सकी।
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहला विकेट बिना किसी रन के गंवा दिया।
टीम के लिए ओपनिंग करने आई जेमिमा रोड्रिगेज ने जरूर कुछ देर तक क्रीज पर पैर जमाने की कोशिश की, उन्हें अन्य बैटरों का साथ नहीं मिल सका। जेमिमा 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुईं। वह नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की पारी की टॉप स्कोरर रहीं।
जेमिमा के अलावा फोबे लिचफील्ड और विकेटकीपर बैटर बेस हीथ ने 13-13 रनों की पारी खेली। केट क्रॉस और लूसी हाइमन ने 12-12 रन बनाए, कप्तान होली आर्मिटेज ने 11 रन बनाए।
सदर्न के लिए गेंदबाजी में लॉरेन बेल और काइला मोरे ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इन दोनों के ही खाते में तीन-तीन विकेट आए। कोल ट्रायन ने दो विकेट लिए, कप्तान अन्या श्रुबोले ने भी एक विकेट झटका।