Trending

एशिया कप : शुरुआती दो मैच नहीं खेल सकेंगे केएल राहुल

एशिया कप की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वही चीफ सिलेक्टर अजीत अगारकर ने जो बात बोली थी, वह सच होने जा रही है कि केएल राहुल एशिया कप के पहले कुछ मैच मिस करने वाले है।

भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक समाचार एजेंसी को बताया, “केएल राहुल एशिया कप के पहले दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ 2 और 4 सितंबर को होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि केएल राहुल पहले दो मैच नहीं खेलेंगे। बेंगलुरु के अलूर में एशिया कप के ट्रेनिंग कैंप के दौरान हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि टूर्नामेंट पहले दो मैच केएल राहुल नहीं खेलेंगे।

केएल राहुल की पुरानी चोट तो सही हो गई है, उनको एक निगल का सामना करना पड़ा है। हालांकि, वे एशिया कप के ट्रेनिंग कैंप में शामिल है और लगातार प्रैक्टिस कर रहे है।

फुल फ्लो में नहीं दिख रहे है। वे विकेटकीपिंग ड्रिल करते हुए दिखे और बल्लेबाजी की। केएल राहुल बाहर है तो ईशान किशन को अवसर मिल सकता है, सवाल यही है कि क्या ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे या मैनेजमेंट ट्रेवलिंग रिजर्व संजू सैमसन के साथ जाएगा।