Trending

एशिया कप के लिए ये होगी श्रीलंका टीम, ये चार खिलाड़ी बाहर

एशिया कप के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई बड़े नाम इंजरी की वजह से नहीं शामिल हुए है।

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के बयान के अनुसार, दो वर्ष के अंतराल के बाद वनडे टीम में लौट रहे कुसल परेरा अभी भी फ्लू से उबर रहे है और ठीक होने के बाद वह टीम में शामिल हो जाएंगे।

चोटिल चमीरा, मदुशंका और कुमारा की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को टीम में रखा गया है। श्रीलंका का पहला मैच 31 अगस्त को पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ है।

श्रीलंका के चार प्रमुख प्लेयर, जिनमें-दुश्मंथा चामीरा, वानिंदु हसारंगा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मधुशंका चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हुए, जिससे टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर हो गई है।

एशिया कप श्रीलंका टीम : दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने , कुशल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चारिथा असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सादीरा सामारविक्रमा,महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालेगे, मथीसा पतिराणा, कासुन रचिता, दुशन हेमंता,बिनुरू फर्नांडो, प्रमोद मधुशन