Trending

एशिया कप का आगाज आज से, पहले मैच में पाक-नेपाल में टक्कर

आज से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मुल्तान के क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा।

क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान और नेपाल पहली बार आमने-सामने होंगे, इससे पहले क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दोनों का सामना नहीं हुआ है।

मैच का आगाज भारतीय टाइमिंग के दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। 2 बजे सिंगर आईमा बैग और त्रिशाला गुरुंग ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे।

पाक टीम दो बार एशिया कप की विजेता रही है, नेपाल ने पहली बार एशिया कप के लिए क्वालिफाई किया है। पाकिस्तान आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम है।

टीम ने एशिया कप से ठीक पहले श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज जीती। नेपाल के पास बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव कम है। टीम प्लेयर्स ने जितना परफॉर्म किया है, वह एसोसिएट टीमों के खिलाफ किया है।

वर्ष 2023 में वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए फखर जमान टॉप स्कोरर रहे है। उन्होंने 11 मैच में 3 शतक लगाए और 579 रन बनाए। उनके बाद कप्तान बाबर आजम का नंबर आता है। उन्होंने 2023 में 538 रन बनाए है।

इस वर्ष गेंदबाजी में हारिस राऊफ और नसीम शाह ने शानदार परफॉर्म किया है। दोनों ने 15-15 विकेट लिए है। पाकिस्तान ने मैच से पहली ही अपनी प्लेइंग-11 जारी कर दी। टीम अपनी फुल स्ट्रेंथ में नेपाल से भिड़ेगी।

इस वर्ष नेपाल से कुशल भुर्तेल ने सबसे अधिक रन बनाए है। उनके नाम 19 मुकाबलों में 544 रन है। उनके अलावा कुशल माला ने 19 मैचों में 541 रन बनाए है।

गेंदबाजों में संदीप लामिछाने का नाम सबसे ऊपर है। लामिछाने ने 19 वनडे में 42 विकेट चटकाए है। मुल्तान में बुधवार को अधिकतर समय धूप खिली रहने का अनुमान है। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बारिश की 1% आशंका है।

मुल्तान स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग पिच है। इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है। इस मैदान की बाउंड्री छोटी है। इस पिच पर गेंदबाजी करना इतना आसान नहीं है, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा, तो स्पिन गेंदबाज को थोड़ी मदद मिल सकती है।

मुल्तान में कुल 10 वनडे होंगे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच मैच जीते है, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी पांच मैच जीते है।

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन : बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ

नेपाल संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, अर्जुन सौद, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, भीम शारकी, करण केसी, कुशल माला, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी और गुलशन झा