Trending

वर्ल्ड कप : भारत पाक टिकटों का पहला बैच बिका, इस तारीख से मिलेगा दूसरा बैच

वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भारत पाक के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच के टिकटों का पहला बैच एक घंटे के अंदर सोल्ड आउट हो गया.

2011 के बाद पहली बार भारत में हो रहे वनडे विश्व कप को लेकर फैन्स का उत्साह काफी ज्यादा है. भारत पाक मैच ने इस उत्साह और कई गुना बढ़ा दिया है.

इसी वजह से इस मैच के टिकटों की मांग बढ़ गई है. कई फैन्स घंटों तक बुक माई शो वेबसाइट पर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे, उनका नंबर आने से पहले ही टिकटों का पहला मैच खत्म हो गया.

आईसीसी के टिकटिंग पार्टनर ‘बुक माय शो’ ने इन टिकटों को बिक्री के लिए रखा था. भारत और पाक के बीच इस मैच के टिकटों का दूसरा बैच तीन सितंबर को बिक्री के लिए ऑनलाइन होगा और पूरी संभावना है कुछ घंटे के अंदर ही ये टिकट बिक जाएंगे.

अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई कि भारत के मैचों और अभ्यास मैचों के ऑनलाइन बिक्री के लिए कितने टिकट रखे गए थे, यह पता चला है कि बिक्री भारतीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू हुई और एक घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए.

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, ‘‘आज सिर्फ उन फैन्स के लिए टिकट बिक्री पर रखे गए थे जिनके पास मास्टरकार्ड है. एक व्यक्ति सिर्फ दो टिकट खरीद सकता था और बिक्री शुरू होने के एक घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए. टिकटों की बिक्री का अगला दौर तीन सितंबर को होने की संभावना है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, नाम न छापने की शर्त पर एक समाचार एजेंसी को बताया, “हालांकि उम्मीद है कि एक और राउंड 3 सितंबर को ऑनलाइन होगा.

सबसे अच्छी बात यह है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 132,000 है, इसलिए 3 सितंबर को उचित संख्या में टिकटों की बिक्री की उम्मीद की जा सकती है.

आईसीसी सेमीफाइनल और फाइनल के साथ-साथ टीम इंडिया के सभी मैचों के लिए हर शख्स को केवल दो टिकट बुक करने की मंजूरी दे रहा है, गैर-भारत खेलों के लिए एक शख्स चार टिकट बुक कर सकता है.