एशिया कप : बाबर-इफ्तिखार के शतक, पाक ने नेपाल को दिया 342 रन का लक्ष्य
एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान ने टॉस हारते हुए पहले बल्लेबाजी करने आई निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 342 रन बनाए।
बाबर सबसे कम वनडे पारियों में 19 शतक मारने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 102वीं पारी में इस रिकॉर्ड को बनाया। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला (104), विराट कोहली (124), डेविड वार्नर (139) को पीछे छोड़ा।
बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा शतक (31) मारने वाले सक्रिय बल्लेबाज बने। इस मामले में उनसे आगे कोहली (76), जो रूट (46), वार्नर (45), रोहित शर्मा (44), स्टीव स्मिथ (44) और केन विलियमसम (41) उनसे आगे है।

मेजबान टीम की तरफ से बाबर आजम ने सर्वाधिक 151 रन बनाने में सफल रहे। नेपाल की तरफ से कर्ण केसी और ललित राजबंशीं ने 1-1 विकेट लिया। पाक की शुरुआत खास नहीं रही और इस दौरान टीम लड़खड़ाती दिखी।
21 रन पर फखर जमान (14) के रूप में टीम पहला झटका लगा। 25 के स्कोर पर इमाम उल हक (5) के रूप में दूसरा झटका लगा। तीसरे विकेट के लिए बाबर और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 86 रन की पार्टनरशिप निभाई।
पांचवें विकेट के लिए बाबर और इफ्तिखार के बीच शतकीय पार्टनरशिप ने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। बाबर ने इस मैच में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए टीम के लिए एक यादगार पारी खेली।
उन्होंने 115.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 151 गेंदों में 131 रन बनाए। इस पारी में उनके 14 चौके और 4 छक्के भी जमाए। यह उनके वनडे करियर का 19वां शतक रहा। वह इस फॉर्मेट में अभी तक 28 अर्धशतक भी मार चुके है। बाबर इस फॉर्मेट में पाक के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाज है।
पाक के लिए सबसे अधिक वनडे शतक मारने का रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर (20, 244 पारी) के नाम दर्ज है। बाबर 102 पारियों में ही 19 शतक तक पहुंच गए है। उनकी बराबरी के लिए वह सिर्फ एक शतक पीछे है।
निचले क्रम के बल्लेबाज इफ्तिखार ने शानदार पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। यह इस फॉर्मेट में उनका पहला ही शतक रहा।
उन्होंने 153.52 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 109 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। हाल के दिनों में इफ्तिखार ने टीम के लिए कई बार महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए संकट से बाहर निकाला है।