यूपी टी-20 लीग : नोएडा सुपर किंग्स की 16 रन से जीत
नोएडा सुपर किंग्स ने समर्थ सिंह (91 रन) की पारी के बाद भुवनेश्वर कुमार (चार ओवर, 16 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन मैच में कानपुर सुपरस्टार को 16 रन से मात देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

20 ओवर की पारी खेलकर नोएडा सुपर किंग्स ने 6 विकेट गंवाकर कानपुर सुपर स्टार्स के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कानपुर सुपर स्टार्स टीम पार नहीं कर सकी और 8 विकेट के नुकसान पर यह टीम 153 रन ही बना पाई।
पारी के पहले 42 मिनट में कानपुर सुपर स्टार टीम को जहां तीन विकेट का नुकसान हो गया, 9 ओवर में टीम 60 रन ही जुटा सकी। कानपुर सुपर स्टार टीम को आदर्श सिंह के रूप में पहला झटका लगा। नमन तिवारी की गेंद पर वह कैच आउट हो गए। अभी तक टीम का स्कोर 28 रन का ही हो पाया।
नोएडा सुपर किंग्स की ओर से मिले 170 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कानपुर सुपर स्टार की ओर से आदर्श सिंह और राहुल राजपाल ने ओनिंग के तौर पर पिच पर डेब्यू किया। विरोधी टीम नोएडा सुपर किंग्स ने बॉलिंग में सबसे पहले भुवनेश्वर को मौका दिया।
नोएडा सुपर किंग्स ने 120 रन की पूरी पारी खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान के साथ कानपुर सुपर स्टार के सामने 170 रन का लक्ष्य खड़ा किया है।
नोएडा सुपर किंग्स 18 ओवर की पारी खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना चुकी थी। टीम 17 ओवर की पारी खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना चुकी थी।
नोएडा सुपर किंग्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा। चार विकेट चले जाने के बाद टीम के आगे सामने वाली टीम को बेहतरीन टारगेट देने का दबाव बढ़ गया।
हालांकि अब तक टीम ने कुल 90 रन जुटा लिए थे। 12 ओवर की पारी खेल नोएडा सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर कुल 87 रन बनाए।
मैच में नोएडा सुपर किंग्स की टीम को दूसरा विकेट गिरा। 10 ओवर खेलकर अब तक की पारी में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर कुल 76 रन बना लिए थे।
मैच के 7 ओवर पूरे हो चुके थे। नोएडा सुपर किंग्स ने 1 विकेट खोकर कुल 57 रन बनाए, जिसकी वजह से फील्डिंग टीम पर खासा दबाव देखा गया।