इस वजह से कैरेबियन प्रीमियर लीग से हटे अंबाती रायडू
कैरेबियन प्रीमियर लीग से पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने हटने का फैसला लिया है। उन्होंने निजी कारणों से सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ अपना कार्यकाल खत्म कर लिया है।
एक क्रिकेट साइट के अनुसार, अंबाती रायडू ने कैरेबियन प्रीमियर लीग के बीच से निजी कारणों से अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया है।
इस दौरान रायडू ने मौजूदा संस्करण में पैट्रियट्स के लिए तीन पारियों में हिस्सा लिया और 117.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 47 रन बनाए। तीन पारियों में उनका स्कोर 0, 32 और 15 था।

रायडू दो हफ्ते पहले ही पैट्रियट्स के लिए मार्की खिलाड़ी के रूप में घोषित किया गया था। हाल ही में उन्होंने आईपीएल 2023 के बाद क्रिकेट को अलविदा बोल था, जिसके बाद वो सीपीएल 2023 खेलने गए थे।
हालांकि उन्होंने केवल तीन मैच ही खेले है और अब उन्होंने विदेशी लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। अंबाती रायडू के अलावा जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी कैरेबियन प्रीमियर लीग के बीच से निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है।
मुजरबानी ने भी पैट्रियट्स के लिए तीन मैच खेले और 10.61 की इकॉनमी एक विकेट लिया है। रायडू और मुजरबानी की जगह तेज गेंदबाज बेनी हॉवेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज विल स्मीड को मौका दिया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स के जगह रायडू को प्रतिस्थापन के रूप में बुलाया गया था, जो अब सीपीएल 2023 के लिए उपलब्ध नहीं थे। स्टब्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा है।
रायडू अमेरिका में उद्घाटन मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। बीसीसीआई द्वारा सेवानिवृत्त भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक साल की कूलिंग-ऑफ अवधि शुरू करने के प्रस्ताव के कारण रायुडू को विदेशी फ्रेंचाइजी लीग से बाहर होना पड़ा।