यूपी टी-20 लीग : काम न आई अभिषेक गोस्वामी की पारी, सुपर ओवर में लखनऊ फॉल्कंस की जीत
यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस और लखनऊ फॉल्कंस के बीच एक रोमांचक मैच में लखनऊ ने गोरखपुर का सपना तोड़ सुपर ओवर में जीत अपने नाम कर ली।
लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाये। जवाब में गोरखपुर लायंस 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी और दोनों टीमों का स्कोर बराबरी रहा।
इसके बाद सुपर ओवर में गोरखपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर आठ रन बनाए सकी। जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने सुपर ओवर में नौ रन का लक्ष्य मैच की चौथी गेंद पर 12 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
सुपर ओवर में गोरखपुर लायंस के बल्लेबाज सिद्धार्थ यादव व समीर चौधरी उतारे। लखनऊ के यश दयाल ने पहली गेंद पर सिद्धार्थ यादव को कैच आउट किया। अभिषेक गोस्वामी और समीर चौधरी ने मिलकर एक विकेट खोकर आठ रन बनाए।
इसमें समीर चौधरी का एक चौका भी है। लखनऊ फॉल्कंस टीम से बल्लेबाज कृतज्ञ और हरदीप उतारे। शिवम शर्मा की पहली गेंद पर कृतज्ञ ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर हरदीप ने भी एक रन लिया।

तीसरी गेंद पर कृतज्ञ ने छक्का जड़ा और चौथी गेंद पर चौवां जड़कर मैच जीत लिया। दोनों टीमों की तरफ से एक बड़ा स्कोर खड़ा किया गया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ फॉल्कंस टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में गोरखपुर लॉयन्स टीम ने भी 20 ओवर में चार विकेट होकर 183 रन बनाएं। फिर सुपर ओवर हुआ।
लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर सबसे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे अंजनेय सूर्यवंशी और हर्ष त्यागी ने टीम का रन रेट आगे बढ़ना शुरू किया।
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर करण चौधरी की गेंद पर सूर्यवंशी (10) ने मिडॉन पर खेला और हर्षित सेठी ने थ्रो मारकर अंजनेय को रन आउट कर दिया।
पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर अब्दुल रहमान की गेंद पर हर्ष त्यागी (14) ने सीके को कैच थमा दिया। शुरुआती पांच ओवरों पर ही गोरखपुर ने लखनऊ टीम पर दबाव बना लिया।
लखनऊ टीम को चौथा झटका शौर्य सिंह के रूप में लगा। 12वीं ओवर की अंतिम गेंद पर हर्षित सेठी की बॉल पर सूर्या ने सिधार्थ यादव को कैच थमा दिया।
पांचवें विकेट के लिए आराध्य यादव और कार्तिकेय सिंह के बीच 84 रनों की पार्टनरशिप हुई। टीम का स्कोर दोनों ने मिलकर 80 रनों से आगे बढ़ाया और 164 तक पहुंचाया।
20वें ओवर की दूसरी गेंद पर करन चौधरी की गेंद पर कार्तिकेय (37) ने समीर चौधरी को कैच दे दिया। लखनऊ टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। गोरखपुर लॉयन्स को 184 रनों का टारगेट दिया।
आराध्य यादव ने 46 गेंद पर छह चौके और चार छक्के से नाबाद 71 रनों की पारी खेली। उनकी पारी से लखनऊ को काफी हद तक मजबूती मिली।
आराध्य ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया तो सबसे पहले उन्होंने दर्शकों का बल्ला दिखाकर अभिवादन किया। पहली पारी खत्म होने के बाद जब वह पवेलियन लौटे तो उनके साथियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
दूसरी पारी में गोरखपुर लायंस के बल्लेबाज व कप्तान अभिषेक गोस्वामी व हर्षित सेठी बल्लेबाजी करने उतरे। पहले ओवर की अंतिम गेंद पर हर्षित सेठी (8) यश दयाल की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हुए।
कार्तिकेय सिंह और अभिषेक गोस्वामी के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई और टीम को मजबूत दिशा की तरफ ले गए। 10वें ओवर में कार्तिकेय जायसवाल की गेंद पर कार्तिकाया सिंह (28) ने पीके गर्ग को कैच दे दिया। इस समय गोरखपुर टीम का स्कोर 75 रनों पर था।
गोरखपुर लायंस को समीर चौधरी (16) के रूप में तीसरा झटका मिला। समीर ने सौर्य सिंह की गेंद पर कवर पर शॉट लगाया, वहां मौजूद प्रियम गर्ग ने कैच पकड़ लिया।
ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन की जरूरत थी, यशोवर्धन सिंह (0) ने विशाल गौर की गेंद पर हरदीप सिंह को कैच थमा दिया और मैच ड्रॉ हो गया।