Trending
पुरुष हॉकी : जापान पर 35-1 की जीत से भारत सेमीफाइनल में
पुरुष हॉकी 5 एस विश्वकप क्वालीफ़ायर में भारत ने जापान को 35-1 से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री ली। इससे पहले मलेशिया को 7-5 से मात दी थी।
भारत पूल तालिका में गुरुवार को मिली दो जीत के बाद 12 अंकों के साथ शीर्ष पर आ गया। जापान का एकमात्र गोल मसाताका ने किया। इससे पहले मलेशिया के खिलाफ गुरजोत ने पांच गोल दागे, मनिंदर सिंह और मोहम्मद रहील ने एक-एक गोल दागा।

सेमीफाइनल मैच शनिवार को होगा। जापान के खिलाफ मैच में मनिंदर ने दस गोल दागे, मोहम्मद रहील ने सात, पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच गोल दागे। सुखविंदर ने चार, कप्तान मनदीप मोर ने तीन, जुगराज सिंह ने एक गोल किया।