अमेरिका के जॉन इस्नर ने टेनिस को कहा अलविदा
न्यूयॉर्क: अमेरिकी टेनिस स्टार जॉन इस्नर ने यूएस ओपन के पुरुष एकल के दूसरे दौर में हार के बाद टेनिस को अलविदा कर दिया। 38 वर्षीय इस्नर ने कहा, ‘टेनिस मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है और इसे अलविदा बोलना कठिन है। अब खेलना आसान नहीं है। एक दिन तो विदा लेनी ही थी। इस स्पीच के दौरान इस्नर भावुक हो गए। वह फूट-फूटकर रोते दिखाई दिया।
छह फुट दस इंच लंबे इस्नर को अमेरिका के ही वाइल्ड कार्डधारी माइकल एम ने 3-6, 4-6, 7-6, 6-4, 7-6 से मात दी। अब उनका सामना ब्रिटेन के 21 वर्ष के जैक ड्रेपर से होगा।

महिला वर्ग में विंबलडन विजेता मरकेटा वोंड्रोसोवा , आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता एरिना सबालेंका, 2017 अमेरिकी ओपन उपविजेता मेउिसन कीस , एलिना स्वितोलिना और डारिया कसात्किना ने भी अगले दौर में जगह बनाई।
अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला का मैच पैट्रिशिया मारिया टिग से होना है। पुरुष वर्ग में गत विजेता कार्लोस अल्काराज ने लॉयड हैरिस को 6-3, 6-1, 7-6 से मात देकर तीसरे दौर में एंट्री ली।
तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता 38 वर्ष के स्टान वावरिंका ने 30वीं वरीयता प्राप्त थॉमस मार्टिन को 7-6, 6-7, 6-3, 6-2 से हराया। एंडी मरे को 19वीं रैंकिंग वाले ग्रिगोर दिमित्रोव ने 6-3, 6-4, 6-1 से हराया।