Trending

यूपी टी-20 : कप्तान नितीश राणा ने नोएडा को दिलाई जीत, लखनऊ फॉल्कंस की हार

कप्तान नितीश राणा (64 रन) की पारी से यूपी T20 लीग में शनिवार को खेले गए मैच में नोएडा सुपर किंग्स ने लखनऊ फॉल्कंस को आठ विकेट से हराया। नोएडा की ओर से कप्तान नितीश राणा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की जिससे टीम को लगातार तीसरे मैच में जीत मिली।

नितीश राणा ने 26 गेंदों में नौ छक्के, एक चौके से नाबाद 64 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड पाने वाले नितीश ने विशाल गौड़ की गेंद पर छक्का जड़कर टीम की झोली में जीत डाली। वहीं आदित्य शर्मा ने 16 रन की नाबाद पारी खेली।

UP T20 League @t20uttarpradesh

मैच के 11वें ओवर में कृतज्ञ सिंह की गेंद पर समर्थ सिंह (41) ने हरदीप सिंह को कैच दे दिया। 15वें ओवर पर अलमास शौकत (56) ने डीप फाइन लेग पर एक बड़ा शॉट लगाया, प्रदीप यादव की गेंद पर अलमास ने सौर्य सिंह को कैच दे दिया। नोएडा ने 17.2 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना लिए।

इससे पहले लखनऊ फॉल्कंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की ओर से प्रियम गर्ग ने 76 रन की कप्तानी पारी खेली जिससे लखनऊ टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 184 रनो का स्कोर खड़ा किया।

लखनऊ की पारी में चौथे ओवर में अंजनेय सूर्यवंशी (6) ने कुनाल त्यागी की गेंद पर प्रशांत वीर को कैच दे दिया था, जो कि टीम के लिए एक बड़ा झटका था। फिर हर्ष त्यागी और कप्तान प्रियम गर्ग ने 101 रन की साझेदारी की।

UP T20 League @t20uttarpradesh

हालांकि 15वें ओवर में नमन तिवारी की गेंद पर हर्ष त्यागी ने प्रशांत वीर को कैच थमा दिया। उस टाइम हर्ष त्यागी का व्यक्तिगत स्कोर 72 रनों पर था।

कप्तान प्रियम गर्ग ने 45 गेंद में तीन चौके और पांच छक्कों से नाबाद 76 रन व कृतज्ञ सिंह ने 18 बॉलों पर तीन चौके, एक छक्के से नाबाद 27 रनों की पारी खेली।