एशिया कप : भारत-नेपाल मैच पर भी बारिश का साया
सोमवार को भारत और नेपाल के बीच एशिया कप का मैच खेला जाएगा। यहां परेशानी की बात यह है कि ये नेपाल मैच भी पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा और इस मैच पर भी बारिश का तगड़ा साया है।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाक के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए।
ग्रुप स्टेज में भारत का अगला मैच नेपाल के खिलाफ होगा। भारत को अगर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें यह मैच जीतना होगा।

मैच रद्द होने से पाक काफी खुश होगा क्योंकि उनकी टीम आसानी से सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब सवाल यह है कि भारत एशिया कप के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करने के लिए क्या करना होगा।
पाक के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद भारत को अगले मैच में में नेपाल को शिकस्त देनी होगी। अगर भारत बनाम पाक मैच के बाद भारत बनाम नेपाल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो भी भारत सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।
दरअसल, नेपाल के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा जाएगा और इसी के साथ भारत के खाते में 2 अंक हो जाएंगे।
नेपाल अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ गंवा चुका है, ऐसे में उनके पास सिर्फ 1 अंक रहेगा। इस स्थिति में भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ भी मैच रद्द होने के बावजूद सुपर-4 में पहुंच जाएगी।
वो बोलते है ना क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ऐसे में अगर नेपाल भारत के खिलाफ अगले मैच में बड़ा उलटफेर करने में सफल रहती है तो भारत इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी और नेपाल को सुपर-4 का टिकट मिल जाएगा।
बारिश की वजह से भारत बनाम नेपाल मैच में DLS अहम भूमिका निभा सकता है। पाक के बाद भारत-नेपाल का मैच पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
एक रिपोर्ट की मानें तो इस दिन भी बारिश का तगड़ा साया है और मैच के रद्द होने की संभावना काफी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार भारत बनाम नेपाल मैच के दिन बारिश की संभावनाएं 88 प्रतिशत है।