एशियन चैंपियनशिप : भारतीय पुरुष टीम का मेडल तय
एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को 3-0 से मात देकर मेडल पक्का कर लिया है।
इससे पहले भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान के हाथों 0-3 से हार मिली थी। कोई भी महिला खिलाड़ी अपना सिंग्स मैच जीतने में सफल नहीं रही थीं।
हरमीत देसाई, शरथ कमल अचंता और साथियान ज्ञानशेखरन ने अपने-अपनी सिंग्स मैच में जीत हासिल करते हुए भारत को सेमीफाइनल की राह दिखाई।

हरमीत देसाई का मैच क्लेरेंस च्यू के खिलाफ था, उन्होंने इस मैच को सीधे सेटों में 11-9, 11-4 और 11-6 से जीता। साथियान ज्ञानशेखरन भी अपने प्रतिद्वंदी को क्लीन स्वीप करने में सफल रहे।
शरथ कमल अचंता को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी और 5 सेट के बाद वह जीत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने सिंगापुर के क्वेक इज़ाक को 11-1, 10-12, 11-8, 11-13 और 14-12 से मात दी।
तीसरी वरीयता प्राप्त भारत का मैच अब ईरान या चीनी ताइपै से होगा। पुरूष टीम ने दो वर्ष पहले दोहा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
लंबे समय बाद शरत और साथियान ने एकल रैंकिंग में शीर्ष सौ में जगह बनाई है। उनका लक्ष्य इसमें और सुधार करने का होगा।
दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी मिमा इतो ने अहिका मुखर्जी को पहले एकल में 11-7,15-13, 11-8 से हराया। दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी मनिका बत्रा को हिना हयाता के हाथों 7-11, 9-11, 11-9, 3-11 से हारी।
सुतीर्था मुखर्जी को 14वीं रैंकिंग वाली मियू हिरानो न 7-11, 11-4, 11-6, 11-5 से हराया। अब भारत पांचवें से आठवें स्थान का क्लासीफिकेशन मैच खेलेगी।