Trending

यूएस ओपन : उलटफेर के साथ लातविया की जेलेना ओस्टापेंको की अंतिम-8 में इंट्री

यूएस ओपन के चौथे दौर में लातविया की जेलेना ओस्टापेंको ने 3-6, 6-3, 6-1 की जीत के साथ विश्व नंबर वन इगा स्वियातेक को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

स्वियातेक 75 हफ्तों तक शीर्ष पर रहीं, जो डब्ल्यूटीए टूर के इतिहास में पहली बार तीसरी सबसे लंबी स्ट्रीक है। अपने पहले यूएस ओपन क्वार्टरफाइनल में ओस्टापेंको का अगला मैच नंबर 6 कोको गॉफ से होगा।

यूएस ओपन में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। विश्व की नंबर वन महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

पूर्व फ्रेंच ओपन विजेता जेलेना ओस्टापेंको ने उन्हें 6-3, 3-6, 1-6 से हराया। स्वियातेक की हार का मतलब है कि वर्ल्ड नंबर.2 आर्यना सबालेंका रैंकिंम में आगे निकल जाएंगी और यूएस ओपन के बाद नंबर वन रैंकिंग पर अपना कब्जा जमाएंगी।

दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की और बढ़त बनाई। 5-3 के स्कोर पर जेलेना ने वापसी करने की कोशिश की, स्वियातेक ने आसानी से पहला सेट जीता। जेलेना लय में लौटीं और दूसरा सेट 6-3 से जीता।

जेलेना का आत्मविश्वास लौटा और स्वियातेक को हार का डर सताने लगा। इसका फायदा उठाकर जेलेना ने अंतिम सेट 6-1 से जीता और मैच भी जीतकर अंतिम-8 में जगह बना ली।

इससे पहले दिन में गॉफ ने 33 वर्षीय डेन वाइल्डकार्ड कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-3, 3-6, 6-1 से हराया और सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन में लगातार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली युवा अमेरिकी खिलाड़ी बनी।