वीरू ने इशारों- इशारों में किस पर साधा निशाना
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर और विराट कोहली का विवाद किसी से छुपा नहीं है। भारत-नेपाल मैच के दौरान गंभीर का एक वीडियो वायरल हो गया है।
वीरू ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है, वीरू ने गंभीर का नाम लिए बगैर उन्हें निशाने पर लिया है। सहवाग ने मंगलवार को बोला कि प्लेयर्स को राजनीति में आने से बचना चाहिए और जो राजनीति में उतरते है वे केवल ‘अहंकार और सत्ता की भूख’ के लिए ऐसा करते है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दर्शक विराट-विराट के नारे लगा रहे थे तब गंभीर को गुस्सा आ गया और उन्होंने दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखा डाली।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आने लगी। बाद में गौतम गंभीर ने सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी।
उन्होंने कैमरे पर आकर बोला कि, दर्शकों में कुछ पाकिस्तानी भी थे, जो भारत के खिलाफ नारे लगा रहे थे और कश्मीर का मुद्दा उठा रहे थे। उनको ही गंभीर ने यह इशारा किया था।
बताते चले कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद है। इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग भी कूद पड़े है और गंभीर से पंगा ले लिया है।
सहवाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘मेरी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है। पिछले दो चुनावों में दोनों बड़ी पार्टियों ने मुझसे संपर्क किया था।

मेरा मानना है कि फिल्मी स्टार्स और प्लेयर्स को राजनीति में नहीं उतरना चाहिए, क्योंकि अधिकतर अपने अहंकार और सत्ता की भूख के लिए राजनीति में आते है।
उन्होंने आगे बोला, ‘लोगों के लिए मुश्किल से वास्तविक समय निकाल पाते है। कुछ अपवाद हो सकते है, अधिकतर पीआर के लिए ऐसा करते है। मुझे क्रिकेट से जुड़े रहना और कमेंट्री करना अच्छा लगता है तथा मेरी अंशकालिक सांसद बनने की इच्छा नहीं है।
बताते चले कि कोहली और गंभीर की लड़ाई 2013 से जारी है। उस साल आईपीएल में दोनों लड़ पड़े थे। लखनऊ टीम के जब गंभीर मेंटर बने तब भी दोनों के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली थी।