Trending

एशिया कप : श्रीलंका सुपर 4 में, अफगानिस्तान का सपना टूटा

कुसल मेंडिस (92 रन) की पारी के बाद कासुन राजिथा (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से श्रीलंका ने एशिया कप के गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेले गए मैच में अफगानिस्तान को दो रनों से मात देकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली।

दोनों टीमों के बीच यह मैच हुआ। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान 289 रनों पर सिमट गई।

इस मैच में श्रीलंका के लिए सबसे अधिक ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 84 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल है।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो वह कासुन राजिथा रहे, उन्होंने चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

श्रीलंका से मिले लक्ष्य को हासिल करने आई अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नबी और हशमतुल्लाह के अर्द्धशतक की वजह से टीम लक्ष्य के करीब पहुंची, जीत हासिल करने में विफल रही।

अफगानिस्तान के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। यह मैच बेहद रोमांचक था। अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए 37.1 ओवर में यह मैच जीतना था।

साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो

अफगान टीम ने 292 रन का पीछा करते हुए 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बना लिए थे। अंतिम गेंद में जीत के साथ अफगानिस्तान को सुपर चार में पहुंचने के लिए तीन रन चाहिए थे, मुजीब कैच आउट हो गए।

इसके बाद आए फारुकी विकेटों के सामने पकड़े गए और अफगान टीम मैच दो रन से हार गई, एक ओवर पहले तक यह टीम सुपर चार में पहुंचने के करीब दिख रही थी।