एशियाई टेबल टेनिस : कांस्य पदक के साथ भारतीय पुरुष टीम का सफर पूरा
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम को कोरिया गणराज्य के प्योंगचांग से मिली हार के बाद कांस्य पदक के साथ अपने सफर को खत्म किया।
बता दें कि टूर्नामेंट में हारने वाले दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाता है। कॉमनवेल्थ गेम्स विजेता शरत कमल ने टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम के लिए शुरुआत की।
अनुभवी शरत कमल, हरमीत देसाई और साथियान गणानाशेखरन की भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम 0-3 से हारने के साथ टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही।

41 वर्षीय शरत कमल को चुआंग चिह-युआन से 0-3 से हार मिली। दूसरे मैच में साथियान भी अपनी चुनौती को पार करने में विफल रहे और लिन युन-जू से 0-3 से हारे।
कांटे की टक्कर वाले मैच में, हरमीत देसाई ने अच्छा प्रदर्शन किया, काओ चेंग-जुई से 1-3 से हारे। भारतीय पुरुष टीम ने सोमवार को सिंगापुर को 3-0 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाकर पदक पक्का किया था।
इससे पहले, मनिका बत्रा, अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी की भारतीय महिला टीम मंगलवार को 5-6 पोजीशन के प्ले-ऑफ मैच में थाईलैंड से 0-3 से हारने के साथ छठे स्थान पर रही।
भारतीय तिकड़ी ने उसी दिन 5-8 पोजीशन के प्ले-ऑफ मैच में सिंगापुर पर 3-2 से जीत हासिल की थी। सोमवार को क्वार्टर-फाइनल में जापान से 0-3 की हार के बाद भारतीय महिला टीम की पदक की उम्मीद खत्म हो गई थी।
मिश्रित युगल में मनिका बत्रा और साथियान की भारतीय जोड़ी मंगलवार को राउंड ऑफ 32 में थाईलैंड की फाकपूम सांगुआनसिन और ओरवान परानांग से 2-3 से हार गई थी।
हरमीत देसाई और श्रीजा अकुला की एक अन्य भारतीय जोड़ी राउंड ऑफ 32 में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त टोमोकाज़ू हरिमोटो और हिना हयाता की जोड़ी से 0-3 से हार गई थी।
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफायर भी था। इसमें पुरुष एवं महिला टीम और मिश्रित युगल स्पर्धाओं के विजेताओं के लिए कोटा स्थान दिए जाने थे।