Trending

एशियाई खेल की मशाल रिले का आगाज 8 सितंबर से

हांगझू। वेस्ट लेक के पास 8 सितंबर को चीन के हांगझोऊ एशियाई खेल के लिए मशाल रिले शुरू होगी। खेलों के मुख्य मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसका ऐलान हुआ।

रिले अपने अंतिम चरण को पूरा करने के लिए 20 सितंबर को हांगझू लौटने से पहले झेजियांग प्रांत के 11 शहरों हुझोउ, जियाक्सिंग, शाओक्सिंग, निंगबो, झोउशान, ताइझोउ, वेनझोउ, लिशुई, जिंहुआ और क्यूझोउ से होकर गुजरेगी।

रिले में कुल 2022 मशालधारक भाग लेंगे। इसमें 14 वर्ष के किशोर लेकर 84 वर्ष बुजुर्ग शामिल होंगे। इससे पहले 15 जून को एशियाई खेल मशाल संग्रह समारोह के बाद ‘डिजिटल टॉर्चबियरर ऑनलाइन रिले गतिविधि शुरू हुई थी।

आज तक 76 करोड़ से ज्यादा लोग एशियाई खेल की ऑनलाइन मशाल रिले से जुड़े है, जिसमें ‘डिजिटल टॉर्चबियरर्स की संख्या 84 लाख से अधिक है।