एशिया कप : सुपर-4 में पाक के हाथों हारा बांग्लादेश
इमाम उल हक (78 रन) और मोहम्मद रिजवान (68 रन) की पारी के बाद हारिस रऊफ (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एशिया कप के सुपर-4 चरण के पहले मैच में पाक ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 47 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में शाकिब अल हसन (53) और मुशफिकुर रहीम (64) ने 100 रन की पार्टनरशिप की। इनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम ढेर हो गई।
जवाब में पाक से फखर जमान (20) और बाबर आजम (17) बड़ी पारी नहीं खेल सके। इमाम और मोहम्मद रिजवान की पारियों से पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल किया।

इस मैच में पहले खेलने आई बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 38.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने 40वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
संकट की घड़ी में शाकिब ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 57 गेंदों पर 7 चौकों से 53 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 92.98 की रही। फहीम अशरफ ने शाकिब को फखर जमान के हाथों कैच आउट कराया।
यह शाकिब के वनडे करियर का 54वां और पाक के खिलाफ 5वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 9 शतक भी लगाए है।
अनुभवी रहीम ने 87 गेंदों पर 73.56 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके भी मारे। रऊफ ने उन्हें रिजवान के हाथों कैच आउट कराते हुए पवेलियन की राह दिखाई।
इस बीच उन्होंने शाकिब के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 100 रन जोड़े। यह रहीम के वनडे करियर का 46वां अर्धशतक है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उन्होंने 9 शतक भी मारे है। उनके वनडे में अब 7,359 रन हो गए है।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जैसी सपाट पिच पर हारिस रऊफ की गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं दिखा। उनकी गति के सामने विपक्षी बल्लेबाज सहमे हुए दिखे।
दाएं हाथ के गेंदबाज रऊफ ने मोहम्मद नईम (20) के रूप में अपनी पहली विकेट हासिल की। इसके बाद उन्होंने विपक्षी टीम के तौहीद हृदोय (2), रहीम (64) और तस्कीन अहमद (0) के विकेट हासिल किए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने 6 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए।
रऊफ ने अपनी 27वीं पारी में 50 विकेट पूरे किए। वह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 50 वनडे विकेट लेने वाले पाकिस्तानी बने। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वकार यूनिस की बराबरी की।
इस सूची में शीर्ष पर हसन अली है, जिन्होंने 24 पारियों में यह आंकड़ा छूआ था। दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी है, जिन्होंने 25 पारियों में 50 विकेट पूरे किए थे।
इमाम उल हक ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 78 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एशिया कप में अपने 1,500 रन भी पूरे किए। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान 15 रन बनाते ही ये आंकड़ा छूआ था।
उन्होंने अभी तक एशियाई सरजमीं पर 34 वनडे में 54 की औसत के साथ 1,500 से अधिक रन बना लिए है। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 13 अर्धशतक लगाए है।
रिजवान के वनडे करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा। यह बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाली दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। उन्होंने 79 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का भी जड़ा।
रिजवान के वनडे करियर में 63 मैचों में 35.66 की औसत और 87.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,605 रन हो गए है। इस बीच वह 2 शतक भी लगा चुके है।