Trending

यूपी टी-20 : नितीश राणा की कप्तानी पारी, नोएडा सुपर किंग्स ने कानपुर को दी मात

नितीश राणा (86 रन) और अलमास शौकत (55 रन) की पारी के बाद भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) की जोरदार गेंदबाजी से यूपी टी-20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स ने कानपुर सुपर स्टार को आठ विकेट से मात दी।

नोएडा के बल्लेबाज अलमास शौकत व सामर्थ सिंह ने एक अच्छी शुरुआत की। छठवें ओवर पर सामर्थ सिंह (18) विनीत पनवार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। दूसरे विकेट के लिए अलमास व कप्तान नितीश राणा के बीच 89 रनों की पार्टनरशिप हुई।

16वें ओवर में रिषभ राजपूत की गेंद पर नोएडा के अलमास शौकत (55) ने विकेट कीपर समीर रिजवी को कैच दे दिया। नितीश राणा ने कप्तानी पारी खेलते हुए छक्का मारकर टीम को आठ विकेट से जिताया। उन्होंने 46 गेंदों पर 10 चौके व छह छक्के से नाबाद 86 रन बनाए। आदित्य शर्मा ने नाबाद 5 रन बनाए। ‌नोएडा के भुवनेश्वर मैन ऑफ द मैच बने।

UP T20 League @t20uttarpradesh

इस मैच में पहले टॉस जीतकर कानपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कानपुर टीम की खराब शुरूआत की वजह से टीम का स्कोर 165 पर रुक गया। जवाब में नोएडा ने 19 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मैच के पहले ओवर में नोएडा के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सौरभ दुबे बिना रन बनाए अदित्य शर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। 7वें ओवर में कुनाल त्यागी ने समीर रिजवी (37) को आउट कर दिया। 14वें ओवर में किशन की गेंद पर अंश यादव (32) ने ओशो मोहन को कैच दे दिया।

16वें ओवर पर नमन तिवारी की गेंद पर अक्शदीप नाथ (31) एलबीडब्ल्यू हो गए। 17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर प्रांजल सैनी (6) ने आदित्य शर्मा को कैच दे दिया।

UP T20 League @t20uttarpradesh

19वें ओवर पर भुवनेश्वर ने प्रशांत चौधरी (8) को आउट कर दिया। अंतिम ओवर में किशन की गेंद पर संदीप तोमर (40) ने प्रशांत वीर को आसान सा कैच दे दिया। कानपुर सुपर स्टार ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

नोएडा सुपर किंग्स ने 6 सितंबर को काशी के साथ हुए मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। इस जीत में मैन ऑफ द मैच नोएडा के नितीश राणा को चुना गया था।

नितीश ने कहा कि प्रशांत वीर ने आखिरी ओवर में दो छक्के जड़कर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया था। इसलिए इसके असली हकदार वही है। नितीश की इस बात पर कमेंटेटरों ने और उनके स्टाफ के लोगों ने जमकर तारीफ की।