Trending

यूपी टी-20 : लखनऊ की जीत में शौर्य सिंह की बल्लेबाजी का कमाल

शौर्य सिंह (49 रन) और हर्ष त्यागी (29 रन) की पारी के बाद विक्रांत चौधरी (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस ने गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से मात दी।

लखनऊ ने फिर से गोरखपुर लॉयंस को हराया। इस मैच में शौर्य सिंह ने 25 गेंदों पर 5 चौके व दो छक्के से नाबाद 49 रनों की पारी खेली।

हर्ष त्यागी ने 22 गेंदों पर दो छक्कों से 29 रन बनाए। लखनऊ ने 7.5 ओवर में बिना विकेट गिरे 82 रन बना लिए। लखनऊ के गेंदबाज लखनऊ के नदीम को मैन ऑफ द मैच मिला।

UP T20 League @t20uttarpradesh

इस मैच के आगाज से पहले कानपुर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते मैच टॉस होने के बाद रुक गया। सवा दो घंटे बाद मैच शुरू हो सका।

टॉस गोरखपुर लॉयंस ने जीता। बारिश बंद होने के बाद मैच रेफरी परविंदर सिंह ने 8-8 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया।

गोरखपुर लॉयंस के बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी व ध्रुव जुरेल क्रीज पर उतरे। दूसरे ओवर में विक्रांत चौधरी की गेंद पर ध्रुव जुरेल (7) ने मोहम्मद अमान को कैच दे दिया।

अगली ही गेंद पर सिद्धार्थ सरवन यादव ने यश दयाल को कैच देकर बिना रन बनाए चलता किया। चौथे ओवर में कृतज्ञ सिंह की गेंद समीर चौधरी (13) ने शौर्य सिंह को कैच दे दिया।

टीम का चौथा विकेट यशोवर्धन के रूप में गिरा। नदीम की गेंद पर यशोवर्धन (6) ने हवा में शॉट मारा और विराज ने आसानी से कैच लेकर पवेलियन भेज दिया। छ‌ठवें ओवर में यश दयाल की गेंद पर हर्षीत सेठी (2) आउट हो गए।

7वें ओवर में नदीम की गेंद पर गोरखपुर के कप्तान अभिषेक गोस्वामी (32) कैच आउट हो गए। नदीम की अगली ही गेंद पर अब्दुल रहमान (1) ने कृतज्ञ जायसवाल को कैच दे दिया।

8वें ओवर में विक्रांत चौधरी की गेंद पर शिवम शर्मा (11) ने शौर्य को कैच दे दिया। गोरखपुर ने आठ ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज नदीम व विक्रांत चौधरी ने 3-3 विकेट झटके। यश दयाल व कृतज्ञ सिंह ने 1-1 विकेट लिया।