Trending

एशिया कप सुपर 4 : पाक के खिलाफ मैच से पहले बुमराह की टीम इंडिया में वापसी

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से जुड़ गए है।भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (10 सितंबर) को एशिया कप सुपर 4 चरण का मैच होगा, जो कि दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

इस मैच से पहले बुमराह का टीम में शामिल होना भारत के लिए राहत की खबर है, क्योंकि नेपाल के खिलाफ मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में विकेट चटकाने में काफी मुश्किल हुई थी।

जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से अच्छा योगदान दिया था। उन्होंने 14 गेंद में 16 रन बनाए।

jasprit bumrah (@jaspritb1)

जसप्रीत बुमराह शनिवार (2 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के चलते मैच रद्द होने के बाद वापस मुंबई लौट गए थे, जहां उनकी पत्नी संजना गणेशन बच्चे को जन्म देने वाली थी।

बुमराह बच्चे के जन्म के दौरान पत्नी संजना के साथ रहना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच ना फैसला करते हुए भारत लौटने का फैसला किया।

शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में भाग लेंगे। हालांकि खराब मौसम की वजह से भारत को शायद इंडोर प्रैक्टिस करनी पड़ सकती है, जैसा उन्होंने गुरुवार को किया।

शुक्रवार की सुबह कोलंबो में बारिश नहीं हुई। मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप सुपर चार मैच के लिए सुरक्षित दिन (रिजर्व डे) रखने का फैसला किया है।

हालांकि श्रीलंका में होने वाले सुपर चार के अन्य मैचों के लिए सुरक्षित दिन नहीं रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच में बारिश खलल डालती है तो अगले दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पर उसे रोका गया था।