यूएस ओपन : जोकोविच और मेदवेदेव में खिताबी टक्कर, बोपन्ना-एबडेन युगल में उपविजेता
यूएस ओपन में टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को मात देकर पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है।
जोकोविच 10वीं बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे है। डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज रूस के डेनियल मेदवेदेव से हारकर बाहर हो गए।
पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में जोकोविच ने बेन शेल्टन को हराया। जोकोविच 17वीं बार यूएस ओपन में खेल रहे है। जोकोविच ने शेल्टन को 6-3, 6-2, 7-6 (7/4) से हराया।

तीन बार के यूएस ओपन विजेता जोकोविच का फाइनल में रुसी खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से मैच होगा। मेदवेदेव तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है। भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन टूर्नामेंट के फाइनल में राजीव राम और जो सैलिसबरी से हार गए।
डेनियल मेदवेदेव ने शुक्रवार को रोमांचक सेमीफाइनल में डिफेंडिंग विजेता कार्लोस अल्कारेज को मात देकर यूएस ओपन के फाइनल में तीसरी बार प्रवेश किया।
तीसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने आर्थर ऐश स्टेडियम कोर्ट पर 3 घंटे 19 मिनट के रोमांचक मैच में अल्कारेज को 7-6 (7/3), 6-1, 3-6, 6-3 से हराया।
भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन यूएस ओपन के फाइनल में राजीव राम और जो सैलिसबरी से हारे।फाइनल में उन्हें अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी की जोड़ी ने 2-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। बोपन्ना और उनके पार्टनर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, और पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया।
बाकी दो सेट में राजीव राम और सैलिसबरी उन पर हावी रहे, और अगले दो सेट जीतकर उन्होंने खिताब पर कब्जा कर लिया। राजीव और सैलिसबरी की जोड़ी लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है।
43 साल 6 महीने के बोपन्ना ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बोपन्ना 13 साल बाद इस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे थे।
इससे पहले, साल 2010 में फाइनल खेले थे। तब बोपन्ना के पार्टनर पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरेशी थे। यह दूसरी बार है कि बोपन्ना किसी ग्रैंडस्लैम मेंस डबल्स फाइनल में पहुंचे थे।