Trending

एशिया कप : भारत-पाक मैच में बारिश फिर बनेगी विलेन

एशिया कप सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने वाले फैन्स का मजा किरकिरा हो सकता है. भारत और पाक का मैच 10 सितंबर को खेला जाना है जिसे बारिश की आशंका को देखते हुए 11 सितंबर को रिजर्व डे पर कराने का भी इंतजाम है.

लीग मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था और इसी डर से एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मैच के लिए रिजर्व डे रखा है. एशिया कप में सुपर 4 मुकाबलों को लेकर शुरुआत से ही काफी अधिक चर्चा हो चुकी है.

कोलंबो को टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी दिए जाने पर बातें हुई. इसे हमबंटोटा और दांबुला में शिफ्ट किए जाने की बातें सामने आई, अंत में इसे कोलंबो में ही कराने पर सहमति बनी.

ऐसा माना जा रहा है कि यह फैसला फैन्स के लिए गलत साबित हो सकता है. भारत और पाक के बीच होने वाले सुपर 4 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. 10 सितंबर ही नहीं बल्कि 11 सितंबर यानी रिजर्व डे पर भी बारिश मैच धो सकता है.

एक्यूवेदर के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में 10 सितंबर के बीच 90 फीसदी बारिश की आशंका जाहिर की गई है.

सुबह मौसम साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी, दोपहर 3 बजे के बाद 66 फीसदी बारिश का अनुमान है और शाम के समय बारिश अधिक होने की उम्मीद है. दिन में 3 घंटे बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. पूरे दिन की बात करें तो 85 फीसदी बारिश की आशंका जाहिर की गई है.

साभार : गूगल

भारत और पाक मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है. इस दिन पहले दिन के मैच ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है. एक्यूवेदर की माने तो 11 सितंबर को 99 फीसदी बारिश की आशंका जाहिर की गई है.