Trending

लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच बने पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम


आईपीएल 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज जस्टिन लैंगर (मुख्य कोच) के बाद फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में इजाफा किया है।

19 मार्च, 2000 को दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ नागपुर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले श्रीधरन ने अपने करियर में 8 वनडे खेले। इस दौरान 7 पारियों में उन्होंने 1 अर्धशतक से 81 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 13.50 की और स्ट्राइक रेट 60 की रही।

Lucknow Super Giants @LucknowIPL

उन्होंने 133 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 194 पारियों में 52.99 की औसत से 9,539 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 36 अर्धशतक और 32 शतक मारे। टीम ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच नियुक्त किया।

श्रीधरन के पास कोचिंग का अनुभव है। वह बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को कोचिंग दे चुके है। इसके अलावा वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सहायक कोच भी रह चुके है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर है। इसके अलावा हाल ही में जस्टिन लैंगर मुख्य कोच बने थे। साथ ही सहायक कोच विजय दहिया, स्पिन गेंदबाजी कोच प्रवीण ताम्बे, तेज गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स है।