Trending
19 साल की कोको गॉफ यूएस ओपन की नई क्वीन
बेलारूस की आर्यना सबालेंका को मात देकर 19 साल की अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने यूएस ओपन के महिला सिंगल्स का फाइनल जीतकर नई विजेता बनी है।
बता दें कि गॉफ जुलाई में विंबलडन में पहले ही राउंड में हारने के साथ बाहर हो गईं थीं, इसके बाद गॉफ वॉशिंगटन और सिनसिनाटी जैसे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर खिताब जीता और अब उन्होंने यूएस ओपन का खिताब जीतकर अपना लोहा मनवाया है।

शुरुआती गेम उनको पिछडऩा पड़ा था, इसके बावजूद उन्होंने आर्थर एश स्टेडियम में दमदार वापसी की और 2 घंटे 6 मिनट चले फाइनल को 2-6, 6-3 और 6-2 से जीता।
वहीं फ्रेच ओपन में हार का मुंह देखना पड़ा था। साथ ही वो 2017 के बाद से पहली अमेरिकन खिलाड़ी है जिन्होंने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है, 2017 में यह कारनामा सोलन स्टीफन ने किया था।