यूएस ओपन : जोकोविच ने जीता खिताब, बने सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
यूएस ओपन के खिताबी मैच में सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने डेनिल मेदवेदेव को बुरी तरह मात देकर रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया।
2021 में जब अंतिम बार जोकोविच यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे तो मेदवेदेव ने उन्हें खिताबी जंग में हराकर ये टाइटल अपने नाम किया था।
ऐसे में ये सर्बियाई खिलाड़ी आज बदला ने के मूड़ से मैदान पर उतरा था। जोकोविच ने आसानी से पहले सेट को 6-3 से जीता। मेदवेदेव ने दूसरे सेट में वापसी करना चाही, टाई ब्रेकर में जोकोविच ने बाजी मार ली और यह सेट भी उन्होंने 7-6(5) से अपने नाम किया।

तीसरे सेट में मेदवेदेव जोकोविच के आस-पास भी नजर नहीं आए। सर्बिया के इस खिलाड़ी ने आखिरी सेट 6-3 से अपने नाम कर 24वां ग्रैंडस्लैम जीता।
जोकोविच ने सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स (23) को पछाड़ ऑस्ट्रेलिया की पूर्व नंबर 1 स्टार खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली है।
यह उनके करियर का चौथा यूएस ओपन का खिताब है। जोकोविच इससे पहले 2011, 2015 और 2018 में यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स के चैंपियन रह चुके है।
नोवाक जोकोविच 24 ग्रैंडस्लैम के साथ पुरुष सिंगल्स में तो सबसे अधिक टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी है, ओलऑवर उन्हें इतिहास रचने के लिए एक और ग्रैडस्लैम जीतना होगा।
दरअसल, इस 24वें खिताब के साथ उन्होंने मार्गरेट कोर्ट की बराबरी की है, जिन्होंने महिला सिंगल्स में रिकॉर्ड इतने ही टाइटल जीते थे। ऐसे में जोकोविच अगले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन में ही 25वां ग्रैंडस्लैम जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे।