Trending

किंग्स कप : कांस्य पदक मैच में लेबनान के हाथों हारा भारत

किंग्स कप में भारतीय फुटबॉल टीम कांस्य पदक के मैच में लेबनान से हार गई। कसीम मोहम्मद एल जीन ने बायसिकिल किक से शानदार गोल करते हुए लेबनान को 1-0 से जीत दिलाई। पहला हाफ गोलरहित रहा।

दूसरे हाफ में कसीम ने 77वें मिनट में गोल कर लेबनान को शुरुआती बढ़त दिलाई। भारतीय टीम बराबरी करने के लिए संघर्ष करती रही, गोल दागने में सफल नहीं हो पाई। भारत के नियमित कप्तान सुनील छेत्री व्यक्तिगत कारणों की वजह से इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे है।