Trending

एशिया कप में 20वीं बार होगी भारत-श्रीलंका की टक्कर

एशिया कप में सुपर-4 स्टेज का चौथा मैच भारत और श्रीलंका के बीच होगा। मैच का आगाज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।

एशिया कप में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा टॉप स्कोरर रहे है। कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर है। दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी, अंतिम बार 2014 में दोनों का सामना हुआ था।

सुपर-4 स्टेज में ये भारत का दूसरा मैच है। टीम ने पाक के खिलाफ पहला मैच सोमवार को ही 228 रन से जीता था। श्रीलंका टीम ने अपने सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था।

ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 165 वनडे खेले जा चुके है। भारत ने 96 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत दर्ज की। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

श्रीलंका की तरफ से एशिया कप 2023 में सबसे अधिक रन सदीरा समरविक्रमा के नाम है। मथीश पथिराना ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए है।

कोलंबो में मंगलवार को बारिश की 84 फीसदी आशंका है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इस स्टेडियम की पिच का अधिक फायदा स्पिनर्स उठाते है।

भारत ने इसी मैदान पर पाक के खिलाफ 356 रन बनाए थे। बारिश की वजह से आउटफील्ड धीमा रहता है, ऐसे में आज का मैच लो-स्कोरिंग देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी।

भारत संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन/श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन : दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाल्गे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा