Trending

यूपी टी-20 : करन शर्मा और अटल बिहारी ने काशी रुद्रास को दिलाई जीत


करन शर्मा (81 रन) की पारी के बाद अटल बिहारी (6 विकेट) की जोरदार गेंदबाजी से यूपी टी-20 में काशी रुद्रास ने नौ विकेट से लखनऊ को मात दी।

दोपहर वाले मैच के आगाज से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी। इसके चलते मैच करीब एक घंटा देर से शुरू हो सका। इसके बाद मैच 20 ओवर की जगह 16-16 ओवर का करने का फैसला लिया गया।

काशी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ फाल्कंस की ओर से शौर्य सिंह और हर्ष त्यागी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।

UP T20 League @t20uttarpradesh

छठवें ओवर में बॉबी यादव ने हर्ष त्यागी (31) को आउट कर दिया। 8वें ओवर बॉबी ने मोहम्मद अमान (3) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में बॉबी की गेंद पर सुधांशु सोनकर (8) ने अटल बिहारी को कैच दे दिया। अटल बिहारी ने एक के बाद एक विकेटों की झड़ी लगा दी।

14वें ओवर में अटल बिहारी की गेंद पर शौर्य सिंह (52) कैच देकर पवेलियन लौट गए। अगली ही गेंद पर कृतज्ञ सिंह ने अभिषेक यादव को कैच देकर बिना रन बनाये ही पवेलियन लौट गए।

इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर हरदीप सिंह भी बिना रन बनाए कैच आउट हो गए। 16वें ओवर में अटल बिहारी ने अली जफर (31) को आउट कर दिया।

इसी ओवर में ऋतुराज निगम 4 रन बनाकर आउट हो गए। ओवर की अंतिम गेंद पर अटल बिहारी ने कार्तिकेय जायसवाल को बिना रन बनाये ही बोल्ड मारकर पवेलियन भेज दिया। अटल बिहारी ने छह विकेट लिए। लखनऊ ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे काशी रुद्रास के बल्लेबाज करन शर्मा और अरनव बालियान ने 65 रनों की पार्टनरशिप की। 8वें ओवर में नदीम की गेंद पर अरनव 12 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

करन शर्मा और शिवम बंसल ने दोनों छोर संभालिए और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। करन ने 49 गेंद में पांच चौके और 7 छक्कों से नाबाद 81 रन बनाए। शिवम बंसल ने 18 गेंद में चार छक्के, एक चौके की से 33 रनों की नाबाद पारी खेली। मैन ऑफ द मैच काशी के अटल बिहारी रहे।