Trending

इस वजह से चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित हुई टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप

डोपिंग उल्लंघन के लिए दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सिमोना हालेप को पेशेवर टेनिस से चार वर्ष के लिए निलंबित किया गया है। डोपिंग उल्लंघन के लिए दूषित सप्लीमेंट को जिम्मेदार ठहराने वाली हालेप इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील करने की योजना बना रही है।

हालेप ने एक बयान में बोला, ‘मैंने ट्रेनिंग जारी रखी है और इन झूठे आरोपों से अपना नाम हटाने और कोर्ट पर लौटने के लिए हर संभवत प्रयास करूंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि वह संबंधित सप्लीमेंट कंपनी के खिलाफ कानूनी मदद लेंगी।

अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) ने यह जानकारी दी। रोमानिया की इस 31 वर्षीय महिला टेनिस खिलाड़ी पर डोपिंग के दो उल्लंघन के आरोप लगे है जिसमें 2022 में अमेरिकी ओपन के दौरान डोप परीक्षण में विफल होना और एथलीट जैविक पासपोर्ट में अनियमितता शामिल है।

एक पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि हालेप ने जानबूझकर डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया। हालेप अक्टूबर 2022 से अस्थाई रूप से निलंबित है।

उनका चार वर्ष का प्रतिबंध छह अक्टूबर 2026 तक चलेगा। हालेप 2017 में डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 2019 में फाइनल में सेरेना विलियम्स को मात देकर विंबलडन का खिताब जीता, इससे एक साल पहले वह फ्रेंच ओपन चैंपियन भी बनीं।