Trending

एशियन गेम्स के दौरान भारतीय प्लेयर्स को रखना होगा इन बातों का ध्यान

भारतीय प्लेयर्स को चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स के लिए चेतावनी मिली है। एशियाड के लिए 39 पेजों की प्लेबुक तैयार हुई, जिसमें बताया गया है कि प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को किन बातों का ध्यान रखना है।

रिपोर्ट की मानें तो भारतीय एथलीटों को इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एशियाई खेल के लिए चीन में रहने के दौरान ‘गलत हाथ/उंगली के इशारे’, ‘दर्शकों या नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार या लड़ाई में शामिल होने’ और ‘सार्वजनिक स्थानों पर आंख मारने या सीटी बजाने’ के खिलाफ चेतावनी दी गई है। क्योंकि मेजबान देश की संस्कृति और परंपरा का अनादर करने से वे परेशानी में पड़ सकते है।

एक अंग्रेजी अखबार को मिली इस रूल बुक में तीन सेक्शन है, जिसमें एक गेटिंग रेडी फॉर हांगझोउ, जस्ट डॉन्ट डोप एंड प्रेस एंड मीडिया शामिल है। इसमें ये भी जानकारी दी गई है कि ट्रेवलिंग कैसी करनी है और खेल गांव में किस तरह की सुविधा होगी।

651 सदस्यों का दल पड़ोसी देश टूर्नामेंट के लिए जाएगा और इससे पहले भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई ने भारतीय दल को जानकारी दी है कि उनको चीन जाने के बाद क्या नहीं करना है और वे क्या कर सकते है। इन खेलों के लिए साई ने Dos एंड Dont मॉड्यूल तैयार किया है।

खेलों के आगाज होने में 10 दिन का समय है, अभी से तमाम नियमों का पालन प्लेयर्स को करना होगा। यहां तक कि एथलीटों को राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों जैसे चुभने वाले सवालों का जवाब देने के बारे में भी सिखाया गया है। एथलीटों से यह भी कहा गया है कि वे देश के झंडे या प्रतीकों की गलत व्याख्या करने से बचना होगा या गलत बयान देने से बचना होगा।